फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस कंपनी के इंजीनियर के साथ लूटपाट

Sat, 03 Jan 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी दूरसंचार कंपनी रिलायंस के इंजीनियर के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने कंपनी के इंजीनियर और उसके साथी के साथ मारपीट कर कीमती मशीन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से शिकायत के बाद उद्योग विहार थाना पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के मुताबिक रिलायंस का उद्योग विहार क्षेत्र में अंडरग्राउंड इंटरनेट केबल बिछाने का काम चल रहा है। शुक्रवार उद्योग विहार फेज चार एरिया में कंपनी के तकनीकी इंजीनियर और अन्य कर्मी अंडरग्राउंड केबल कनेक्शन का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


देर रात तीन बजे काम खत्म होने के बाद जब कर्मचारी घर जाने की तैयारी करने लगे। इंजीनियर का एक साथी मशीन और अन्य सामान को कार में रख ही रहा था। इस दौरान चार युवक यहां पहुंचे।

उन्होंने इंजीनियर से मशीन छीनने का प्रयास किया। उनके विरोध करने पर चारों बदमाशों ने इंजीनियर और उसके साथी को पकड़कर उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

दोेनों को अधमरा कर चारों बदमाश मशीन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल इंजीनियर और उसके साथियों ने इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। इसके बाद कंपनी की तरफ से पुलिस को संपर्क किया गया।
विज्ञापन


लूट का मामला सामने आने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें