होडल-नगीना रोड पर चांदनकी गांव के पास आठ दिन पहले हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की ।
जिस पीकप से लूट को अंजाम दिया गया था वह पुन्हाना थाने में करीब पांच दिन से खडी है जिसके आगे पीछे के नंबर अलग-अलग हैं लेकिन थानेदार ने अभी तक उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की है।
होडल निवासी दीपक नांगल ने बताया कि उसका पुन्हाना-पिनगवां आदी गांवों में परचून के सामान का व्यवासाय है, जहां पर वह सप्लाई करता है।
जब वह पिनगवां व आस-पास के गांव से उधार लेकर वापस होडल जा रहा था तो होडल-नगीना रोड पर गांव चांदनकी के नजदीक पांच लुटरों ने उसकी कार के सामने अपनी पीकप महेंद्रा का लगा दिया जिनमें से पांचों लूटेरे हथियारों के साथ उतने उनमें से चार ने आते ही करी के चारों शीशे तोड दिये जबकी एक ने देशी कट्टा लगाकर उससे पैंसों से भरा बैग छींन लिया जिसमें दो लाख 70 हजार रूपये थे।