फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन न लूट पाए तो गुंडों ने सरेआम बरसाना शुरु कर दी गोलियां

Thu, 20 Aug 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार सुबह गारमेंट शॉप संचालक युवती और उसके पिता से गनप्वाइंट पर चेन लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


युवती ने बहादुरी दिखाते हुए स्कूटी दौड़ा दी तो बदमाशों ने उस पर कई राउंड फायर किए। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी।

नीति खंड-3 निवासी शिया शुक्ला आदित्य मॉल में गारमेंट शॉप चलाती हैं। बुधवार सुबह शिया पिता शरद शुक्ला के साथ स्कूटी पर दुकान की ओर जा रही थीं। प्रिसीडियम स्कूल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर उन पर पिस्टल तान दी।

बदमाशों ने चलती स्कूटी पर चेन लूटने की कोशिश की। स्कूटी रोकने के बजाय स्कूटी की स्पीड तेज करने पर बदमाशों ने पीछा करते हुए उन पर कई राउंड फायर किए।

सामने से कई गाड़ियां आती देख बदमाश वहां से भाग निकले। शिया ने थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी।

चौकी इंचार्ज उपदेश यादव ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर दुकानदारों से पूछताछ की गई है। दुकानदारों ने फायरिंग की जानकारी से इंकार किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हत्या करने तो नहीं आए थे
युवती ने शक जताया कि बदमाश उनकी हत्या के इरादे से आए थे। बदमाश जब फायरिंग कर रहे थे, तब कार के पीछे छिपकर जान बचाई। इस दौरान भी बदमाशों ने कई राउंड फायर किए।

शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में बच्चों को स्कूल ड्रॉप कर घर लौटी सब-इंस्पेक्टर की पत्नी से बाइकर्स ने बुधवार सुबह चेन लूट ली। पड़ोसी के घर कार पार्क कर रही दरोगा की पत्नी के पास बदमाश एड्रेस पूछने के बहाने पहुंचे और वारदात की।

चेन बचाने के लिए महिला बदमाश से जूझी और लॉकेट बचा लिया, लेकिन चेन लूटकर बदमाश रेसिंग बाइक पर भाग गए। पड़ोस में रहने वाले दिल्ली पुलिसकर्मी के घर लगे सीसी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है।

शास्त्रीनगर में सब-इंस्पेक्टर दुलीचंद का परिवार रहता है। दुलीचंद मुजफ्फरनगर में तैनात हैं और इन दिनों मेरठ में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दुलीचंद की पत्नी अनीता हाउस वाइफ हैं।

बुधवार सुबह पौने सात बजे वह बच्चों को कार से स्कूल ड्रॉप करने केंद्रीय विद्यालय गई थीं। अनीता ने बताया कि स्कूल से वापस लौटकर रोजाना की तरह पड़ोसी के घर उन्होंने कार पार्क की।

एड्रेस पूछने के बहाने एक युवक घर में घुस गया। इस दौरान युवक का एक साथी रेसिंग बाइक पर हेलमेट लगाकर बाइक स्टार्ट कर बैठा था।

अनीता एड्रेस की जानकारी होने से इनकार करते हुए जैसे ही कार लॉक करने के लिए पीछे की तरफ हुई, इसी दौरान युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली।

चेन बचाने के लिए वह बदमाश से जूझी तो चेन से लॉकेट नीचे गिर गया। बदमाश चेन लेकर अपने साथी के साथ बाइक पर भाग गया।

अनीता ने शोर मचाया, लेकिन गली सुनसान होने के कारण बदमाश मौके से भाग गए। लूट की सूचना अनीता ने कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि लुटेरों की तस्वीर सब-इंस्पेक्टर के पड़ोस में रहने वाले दिल्ली पुलिस में तैनात यशदेव तोमर के घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। एक बदमाश की उम्र 30-35 वर्ष है, पीछे बैठे बदमाश ने कैप पहन रखी थी।

इंस्पेक्टर के अकाउंटेंट बेटे को लूटा
मंगलवार रात को बाइकर्स ने डाबर तिराहे के पास अकाउंटेंट से गन प्वाइंट पर अंगूठी, चेन और पर्स लूट लिया। पीड़ित के पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर है, जो फिलहाल पीलीभीत में तैनात हैं।

उधर, राजेंद्र नगर में रिक्शे से घर लौट रही युवती से भी चाकू के बल पर बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट लिया। गोविंदपुरम निवासी विपिन वर्मा लक्ष्मी नगर दिल्ली की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं।

विपिन के पिता पीलीभीत में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे विपिन ऑफिस से अपनी स्कूटी पर लौट रहे थे।

इस दौरान डाबर तिराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर बाइक स्कूटी के आगे लगाई और रोककर लूटपाट की।

कारोबारी के कैशियर से 30 लाख लूटे
मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार को बदमाशों ने दूध कारोबारी के कैशियर से 30 लाख रुपये लूट लिए। कैशियर अपनी स्कूटी से बैंक में रुपये जमा कराने जा रहा था। विश्वास नगर निवासी सोनू आहूजा का ज्वाला नगर में दूध का कारोबार है।
विज्ञापन


पिछले चार माह से गंगा विहार निवासी मिलन शर्मा कैशियर का काम कर रहा था। बुधवार दोपहर सोनू ने मिलन को 30 लाख रुपये बैंक में जमा कराने को दिए।

जब वह बैंक के पास संकरी गली में पहुंचा तो अचानक पीछे से स्कूटी और बाइक से आए चार से पांच बदमाशों ने मिलन की स्कूटी में टक्कर मार दी। एक बदमाश ने मिर्च पाउडर डालकर बैग लूट लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें