फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू से एमफिल कर रहे दृष्टिहीन छात्र के साथ लूटपाट, सिर फोड़ा

Tue, 10 Sep 2019 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जेएनयू से एमफिल कर रहे एक दृष्टिहीन छात्र को बुराड़ी में सड़क पार कराने के बहाने दंपती ने लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित छात्र का सिर भी पत्थर से फोड़ दिया। पीड़ित दर्द से चिल्लाया तो आसपास के लोग उसकी मदद को आए। 

विज्ञापन


भीड़ ने आरोपी महिला को दबोच लिया, जबकि उसका पति मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी महिला सोनिया को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं खून से लथपथ छात्र उत्तम वर्मा (28) को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसके सिर में छह टांके लगे। 

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप सेे छत्तीसगढ़ का रहने वाला पीड़ित छात्र उत्तम वर्मा इनकम टैक्स कॉलोनी, पीतमपुरा में अपने बड़े भाई के साथ रहता है। वह जेएनयू से एमफिल का छात्र है। 
विज्ञापन


उत्तम का दोस्त हेमंत बुराड़ी में रहता है और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। शनिवार शाम उत्तम अपने दोस्त हेमंत से मिलने बुराड़ी आ रहा था। उत्तम ने बस में बैठने के बाद हेमंत को कॉल कर बताया कि वह बस में है। उधर काफी देर तक उत्तम जब बुराड़ी नही पहुंचा तो हेमंत ने उसे कॉल किया, लेकिन उसका फोन नही उठा। हेमंत बस स्टैंड की ओर चल दिया। 

उधर उसने देखा कि एक दंपती उत्तम से बस स्टैंड के पास गुत्थम-गुत्था कर रहा था। पब्लिक भी उसकी मदद को आ गई थी। महिला को भीड़ ने पकड़ लिया, लेकिन उसका पति भागने में कामयाब हो गया।

उत्तम के सिर से खून बह रहा था। उत्तम ने बताया कि वह बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था तो दंपती ने उसे सड़क पार कराने के लिए कहा। उत्तम की मदद के बहाने वह उसकी जेब से मोबाइल व पर्स लूटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर उठाकर उत्तम के सिर पर वार कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी सोनिया को दबोच लिया, उसका पति फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें