फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में आधी रात को घर से बुलाकर युवक को गोली मारी

Thu, 19 Jun 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की विकासनगर कालोनी में बुधवार रात एक युवक को घर से बुलाकर दो गोलियां मारी गईं, जो कूल्हे में लगी है। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पंकज दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। दो-तीन दिन ट्रेन में कुछ युवकों से सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि उन्हीं युवकों ने उस पर कातिलाना हमला किया है।

पुलिस युवकों को ट्रेस करने का दावा कर रही है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो-तीन युवक विकासनगर कालोनी आए।
विज्ञापन


उन्होंने पंकज को बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया और उस पर गोलियां बरसा दीं। दो गोली लगने से पंकज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर भाग गए। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें