फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पटौदी चौक पर फिर लगा लंबा जाम, बाईपास निर्माण की मांग हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू।
शहर के व्यस्त पटौदी चौक पर रविवार दोपहर एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों तक रेंग-रेंग कर चलता रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मदद से यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पटौदी, सोहना, नूंह, गुरुग्राम और रेवाड़ी की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण चौक पर जाम लग गया। बड़े वाहनों के साथ-साथ कार, ऑटो और दोपहिया वाहन चालक भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। कई एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी प्रभावित हुए, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि पटौदी चौक पर जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। सप्ताहांत, छुट्टियों और त्योहारों के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो जाते हैं। उनका मानना है कि केवल पुलिस बल तैनात कर यातायात नियंत्रित करना स्थायी समाधान नहीं है। लोगों ने तावड़ू बाईपास निर्माण को जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बाईपास बनने से शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम, प्रदूषण व दुर्घटनाओं की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार शाम को भी पटौदी रोड और मोहम्मदपुर रोड पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही थी। दोपहिया वाहन चालकों को भी रास्ता पार करने में एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग गया था। इस संबंध में डीएसपी तावड़ू अभिमन्यु लोहान ने माना कि शहर में जाम लगता है लेकिन पुलिस टीम हमेशा सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। वहीं नगर में बाईपास नहीं होने के कारण पटौदी चौक से सोहना रोड तक प्रतिदिन शाम के समय जाम की समस्या गंभीर रूप ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें