फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : अलका लांबा ने दिए 'आप' छोड़ने के संकेत, बस कांग्रेस की 'हां' का इंतजार

Fri, 15 Mar 2019 07:32 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता अलका लांबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज चल रही चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। शुक्रवार को अलका लांबा ने इसका इशारा भी किया। बकौल अलका लांबा, अगर कांग्रेस उन्हें मौका देती है तो वह जरूर कांग्रेस में शामिल होंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक उन्हें कांग्रेस की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

विज्ञापन


लेकिन अगर इस तरह का कोई भी प्रस्ताव मिलता है तो यह सम्मान जैसा होगा। 20 सालों तक कांग्रेस में काम किया है। आज भाजपा को हराने के लिए पांच साल पहले आप में शामिल होने के फैसले को वापस ले लेंगी। अब फैसला कांग्रेस को लेना है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, '5 साल पहले दिल्ली में बीजेपी को हराने के लिए मैंने कांग्रेस का 20 साल का पुराना साथ छोड़ा, बीजेपी हारी। आज जब देश में बीजेपी को हराने की बारी आई है तो 5 साल का साथ छोड़ना गलत कैसे? आज देख कर खुशी हो रही है कि आप और मैं दोनों कांग्रेस के हाथ मजबूत करते हुए बीजेपी को हारता हुआ देखना चाहते हैं।'
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अलका लांबा आरोप लगाती रही हैं कि आप उनकी अनदेखी कर रही है। अलका लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ आप विधायक की तरफ से दिल्ली विधानसभा में लाए गए भारत रत्न सम्मान वापसी प्रस्ताव का विरोध किया था। इसके बाद से पार्टी के साथ अलका लांबा के रिश्ते सहज नहीं रहे। 


इस बीच कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने अलका लांबा के कांग्रेस में आने की अलकटों पर सफाई देते हुए कहा कि हम उनका पार्टी में स्वागत करेंगे। वह एनएसयूआई की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके अलावा कई मौकों पर अन्य नेता भी पार्टी को छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन जब उन्होंने पार्टी में वापस आने की मशां जाहिर की है, हमने हमेशा उनका स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें