फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश ने मिस्टर यूनिवर्स के टॉप 5 में बनाई जगह

Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

इटली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन
‌मिस्टर यूनिवर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में एमएससी कर रहे लोकेश राजपूत ने मिस्टर यूनिवर्स 2016 के तहत टॉप 5 में जगह बनाई है। इटली के पडोवा में आयोजित प्रतियोगिता में लोकेश को मिस्टर मैन फिटनेस और मिस्टर एचपी मैन बॉडी फिटनेस श्रेणियों में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


62 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए लोकेश ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। लोकेश ने जून 2016 में स्लोवेनिया में आयोजित मिस्टर वर्ल्ड फिटनेस मॉडल में दूसरा स्थान हासिल किया था। मिस्टर फिजिक प्रतियोगिता में सिल्वर ट्रॉफी जीती थी।

इस उपलब्धि पर लोकेश ने कहा कि देश के तिरंगे को विदेशी भूमि पर फहराकर मैं भारतीय होने के पल को जीता हूं। एमआर के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि लोकेश ने टॉप 5 में जगह बनाकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। लोकेश बल्लभगढ़ के लढ़ौली गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद बॉलीवुड का रुख करने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें