फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: इस बार दिल्ली में कुलदीप सबसे कम तो जेपी सबसे उम्रदराज प्रत्याशी, आप जीती तो बनेगा रिकॉर्ड

Sat, 20 Apr 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

अब तक के इतिहास पर नजर डालें तो कांग्रेस के सज्जन कुमार के नाम युवा व भाजपा के केएल शर्मा के नाम बुजुर्ग सांसद बनने का रिकार्ड है। वर्ष 1980 में 35 साल की उम्र में सज्जन कुमार सांसद चुने गए थे। वहीं, वर्ष 1998 में 73 वर्ष की आयु में केएल शर्मा सांसद बने थे। 
विज्ञापन
कुलदीप कुमार और जेपी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में इस बार सबसे युवा व सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार सबसे कम व चांदनी चौक क्षेत्र से कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल सबसे अधिक उम्र में भाग्य अजमा रहे हैं। अब तक के इतिहास पर नजर डालें तो कांग्रेस के सज्जन कुमार के नाम युवा व भाजपा के केएल शर्मा के नाम बुजुर्ग सांसद बनने का रिकार्ड है। वर्ष 1980 में 35 साल की उम्र में सज्जन कुमार सांसद चुने गए थे। वहीं, वर्ष 1998 में 73 वर्ष की आयु में केएल शर्मा सांसद बने थे। 

विज्ञापन


दिल्ली में वर्ष 1980 से पहले सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकार्ड दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्मप्रकाश के नाम दर्ज था। वह 39 वर्ष की आयु में वर्ष 1957 में दिल्ली सदर क्षेत्र से सांसद बने थे। मगर वर्ष 1980 में कांग्रेस के सज्जन कुमार ने 35 वर्ष की आयु में बाहरी दिल्ली में चौ. ब्रह्मप्रकाश को ही हराकर उनके रिकार्ड को तोड़ दिया। इस बार पूर्वी दिल्ली से आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुलदीप कुमार की आयु 34 वर्ष है। यदि वह जीतने में सफल रहे तो सज्जन कुमार का सबसे युवा सांसद बनने का 44 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।

10 साल पहलेे भी यह दोनों रिकॉर्ड टूटने के थे आसार
वर्ष 2014 में भी दिल्ली में युवा व बुजुर्ग सांसद बनने का रिकॉर्ड टूटने के आसार बने थे। मगर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार राखी बिड़लान व राजमोहन गांधी यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके थे। उस चुनाव में राखी की आयु मात्र 27 वर्ष थी। 

  • उन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। संंभवत: इससे पहले इतनी कम आयु के नेता को दिल्ली में किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। वहीं, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से राजमोहन गांधी ने 76 वर्ष की आयु में पहली बार संसद तक पहुंचने का प्रयास किया था।

बाहरी दिल्ली क्षेत्र से चुने नेताओंके नाम हैं दोनों रिकॉर्ड

विज्ञापन

बाहरी दिल्ली क्षेत्र से चुने नेताओं के नाम दिल्ली का सबसे युवा सांसद के साथ-साथ बुजुर्ग सांसद बनने का रिकॉर्ड है। दिलचस्प बात यह है कि अब चुनाव परिदृश्य से बाहरी दिल्ली क्षेत्र लुप्त हो चुका है। वर्ष 2007 में लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन करने के दौरान इस क्षेत्र के हिस्सों को तीन क्षेत्रों में बांट दिया गया था और उनमें सेे किसी भी क्षेत्र का नाम बाहरी दिल्ली नहीं रखा गया। इस तरह अब बाहरी दिल्ली क्षेत्र की पहचान उसमें बने रिकॉर्ड के तौर पर ही बची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें