फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : दिल्ली में तैयारी पूरी... अब 1.52 करोड़ लोगों की बारी, मतदान आज सुबह 7 बजे से

Sat, 25 May 2024 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंदिर मार्ग स्थित एक मतदान केंद्र पर इस तरह की सजावट की गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी जाती है। दिल्ली में हर लोकसभा सीट पर वर्तमान में 17 से अधिक उम्मीदवार हैं। सबसे कम 17 उम्मीदवार नई दिल्ली और सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर हैं। ऐसे में हर पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम रखी जाएंगी। आपात स्थिति के लिए करीब 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखी जाएंगी, ताकि मतदान वाले दिन कहीं कोई खराबी या ईवीएम में समस्या आती है तो तत्काल बदलकर मतदान को सुचारू रखा जाए।

मतदान केंद्रों पर यह मिलेंगी सुविधाएं
मतदान के दिन हर बूथ पर धूप से बचने के लिए शेड, ठंडा पानी, बच्चों के लिए क्रेच और व्हील चेयर की सुविधा मिलेगी। साथ ही, पैरा मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए चुनाव आयोग हर स्तर की तैयारी कर चुका है। मतदान के दिन लू और अत्यधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस न हो।
विज्ञापन


हर मतदान केंद्र पर पेयजल और छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, एयर कूलर्स, चिकित्सा किट सहित अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। कुल 4000 व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। महिला मतदाताओं के लिए विशेष तौर पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा में एक पिंक और एक मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाया गया है। इनका संचालन दिव्यांग अधिकारी ही करेंगे।

सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। छह बजे के बाद मतदान नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि, अगर कोई छह बजे तक लाइन में लग गया तो वह मतदान कर सकेगा, चाहे कितना भी समय लगे।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त
मतदान के दिन 62000 जवानों की होगी तैनाती होगी और 150 ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 48 ड्रोन चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस को दिए गए हैं। 6500 अर्द्धसैनिक बलों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। अर्द्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ, एसएसबी, मेघालय आर्म्ड फोर्स, मध्य प्रदेश आर्म्ड फोर्स, मिजोरम आर्म्ड फोर्स, बंगाल आर्म्ड फोर्स व नगालैंड आर्म्ड फोर्स के जवान रहेंगे। इनमें 51 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की 25 मई की रात तक ही ड्यूटी रहेगी। दो-दो कंपनियां अर्द्धसैनिक बलों की सभी सातों मतगणना केंद्रों पर तैनात रहेंगी।

50 प्रतिशत मतदान केंद्रों की होगी लाइव वेबकास्टिंग
दिल्ली में 13637 मतदान केंद्रों के साथ 4 उप मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 50 प्रतिशत 6833 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इनमें 2891 संवेदनशील मतदान केंद्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें