पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज सीएम योगी आदित्यनाथ की पश्चिमी यूपी की दो बड़ी लोकसभा सीटों गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो बड़ी जनसभाएं करेंगे। गाजियाबाद में दोपहर सवा एक बजे घंटाघर रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।
इसके बाद गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के बिसाहड़ा-दादरी में चुनावी सभा के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पहले गाजियाबाद में सीएम की रविवार को दो जनसभाएं होनी थीं, लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर देर रात कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।
अब लोनी में होने वाली सभा तीन अप्रैल को होगी। पार्टी की तरफ से जनसभाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। मतदान से 11 दिन पहले होने जा रही जनसभाओं का काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समीकरण बनाने की कोशिशों में जुटी है।
सीएम योगी का इस महीने यह तीसरा गाजियाबाद दौरा है। इससे पहले छह मार्च को अचानक से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिकंदरपुर टर्मिनल पहुंचे थे। उसके बाद आठ मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कानपुर से सीधे जनसभा में पहुंचे थे।