समाजवादी पार्टी (सपा) ने दिल्ली में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पांच उम्मीदवारों को समर्थन देने का सोमवार को एलान किया है।
दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और यहां सपा ने खुद चुनाव में न उतरकर आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है।
सपा के महासचिव आरएस यादव ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने निर्णय किया है कि पार्टी पूर्वी, उत्तर पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिण और चांदनी चौक सीट से लड़ रहे बसपा प्रत्यशियों को समर्थन देगी।
सपा नई दिल्ली एवं उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीटों पर आप पार्टी को समर्थन देगी। बसपा ने नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। बसपा और सपा का उत्तर प्रदेश में गठबंधन है।