फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप-कांग्रेस गठबंधन पर शीला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सभी सीट पर जीतेगी पार्टी

Tue, 23 Apr 2019 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन के अटकलों पर चुप्पी साधी प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सोमवार को अपना चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र से निश्चित तौर पर जीत हासिल करूंगी। हमारा काम बोलता है। मैं स्वयं पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा करके मतदाताओं से मिलकर दिल्ली में कांग्रेस सरकार द्वारा 15 वर्षों के शासन काल की उपलब्धियों के बारे में मतदाताओं को बताऊंगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर पूर्ण बहुमत से बिना किसी रुकावट के जीत दर्ज करेगी। दिल्ली का विकास इस बात का गवाह है कि दिल्ली का चहुंमुखी विकास कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने ही किया है। इसका मुकाबला न आम आदमी पार्टी कर सकती है और न ही भाजपा। आम आदमी पार्टी का पिछला कार्यकाल झूठ और फरेब पर आधारित रहा है। प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद जमकर समर्थन में नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें