फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित का बड़ा फैसला, बगावती भीष्म शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

Fri, 26 Apr 2019 02:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीष्म शर्मा को शीला दीक्षित ने किया निष्कासित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है और इस बीच नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाना लगा हुआ है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गुरुवार को एक ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा है। शीला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पूर्व विधायक भीष्म शर्मा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


शीला दीक्षित यह बड़ा फैसला लेने को इसलिए मजबूर हुईं क्योंकि भीष्म शर्मा कई दिनों से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। बताया तो ये भी जा रहा है कि जब काफी मनाने के बाद भी शर्मा शीला दीक्षित की बात नहीं माने और उनसे मिलने भी नहीं गए तो शीला को यह कदम उठान पड़ा।

जानकारों का कहना है कि भीष्म शर्मा शीला दीक्षित को अध्यक्ष के तौर पर भी नहीं देखना चाहते थे। वह अजय माकन खेमे के नेता माने जाते हैं। खबर है कि वह जेपी अग्रवाल और शीला दीक्षित की उम्मीदवारी का विरोध भी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें