फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 60.90 प्रतिशत हुआ मतदान, भाजपा सांसद को निर्वाचन अधिकारी ने किया नजरबंद

Fri, 19 Apr 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान के तहत बुलंदशहर लोकसभा सीट के लिए 60.90 फीसदी मतदान हुआ। जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में 59.83 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह सात बजे शुरू मतदान शाम छह बजे थम गया। जनपद में कुल 17,82,461 मतदाता हैं।  

विज्ञापन


बूथ के अंदर भाजपा के वर्तमान सांसद एवं प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह का मतदाताओं से मिलना और उनके साथ बातचीत के दौरान आशीर्वाद लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो सामने आने और शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। 

जिले की सदर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर और डिबाई विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने बुलंदशहर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान किया। बुलंदशहर सीट से भाजपा ने अपने सांसद डॉ. भोला सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह नगर के जेपी जनता इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने सांसद को बूथ के अंदर जाने से भी रोका। जिस पर सांसद ने सुरक्षाकर्मी की फोन पर किसी अधिकारी से बात कराई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने उक्त अधिकारी के आदेशानुसार डॉ. भोला को बूथ के अंदर जाने भी दिया। 
विज्ञापन


वहीं एक अन्य वीडियो में नजर आ रहा है कि भोला सिंह बूथ के अंदर मतदाताओं से बात कर रहे हैं और एक बुजुर्ग मतदाता ने उनके कंधे पर हाथ भी रखा हुआ है। साथ ही बूथ के अंदर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें मतदाताओं से बात न करने व बाहर जाने के लिए कहा। उसके बाद सांसद बूथ से बाहर आते नजर आ रहे हैं। सांसद की उक्त दोनों वीडियो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने तत्काल नोटिस जारी कर सांसद पर दिन भर किसी भी बूथ पर न जाने की पाबंदी लगाते हुए उन्हें उनके घर में नजरबंद करने के आदेश दिए। 

प्रत्याशी को बूथ के अंदर जाने की अनुमति है, व्यवस्थाएं देख सकते हैं, लेकिन इस दौरान वह मतदाताओं से चर्चा आदि नहीं कर सकते हैं। सांसद को नोटिस जारी कर नजरबंद किया गया है।
- अभय सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें