फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी, ये हुई थी गलती

Thu, 18 Apr 2019 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डॉ. भोला सिंह (File)
विज्ञापन

यूपी की बुलंदशहर लोकसभा सीट पर गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच यहां के जेपी जनता इंटर कॉलेज से खबर आ रही है कि बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह ने बूथ पर जाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही नजरबंद करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भोला सिंह के खिलाफ किसी ने जिलाधिकारी को शिकायत की, कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है।

आचार संहिता का उल्लंघन करने व अन्य प्रत्याशियों की शिकायत पर बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी अभय सिंह ने जारी किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या बोले भोला सिंह

जब इस बारे में अमर उजाला ने भोला सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि, लोग वोट डालकर बाहर आ रहे थे, और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, मैंने लोगों को धन्यवाद बोला है।

भोला सिंह बोले कि उन्होंने किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। वह बोले, मैं मतदान कक्ष में व्यवस्था देखने गया था, ईवीएम के पास नहीं गया था। उन्होंने ये बात तब स्पष्ट की जब उनसे पूछा गया कि आप पर ईवीएम के पास जाने का भी आरोप है।

वहीं जिलाधिकारी ने बताया है कि कोई भी प्रत्याशी बूथ पर जा सकता है। वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर सकता है, यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। लेकिन ईवीएम नहीं देख सकता है।

भोला सिंह की नजरबंदी के आदेश जारी होने के बाद कलक्ट्रेट में डीएम और एसएसपी बैठक कर रहे हैं। वहीं भोला सिंह ने नजरबंदी के आदेश के बाद जिलाधिकारी और निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें