फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान करवा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता, एक को मैंने रंगे हाथ पकड़ाः राघव चड्ढा

Sun, 12 May 2019 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हेडलाइन - फोटो : self
विज्ञापन

लोकसभा के छठे चरण के मतदान के तहत दिल्ली की सातों सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी की ओर से दक्षिण दिल्ली सीट से उम्मीदवार राघव चड्ढा ने मतदान के दौरान हो रहे बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने रविवार को आरोप लगाया कि संगम विहार में भाजपा के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं। चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर हाथ से स्याही मिटाकर बार-बार वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ को तो उन्होंने रंगे हाथ पकड़ा है।

इस मामले में भाजपा या पुलिस की ओर से अब तक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। आप प्रत्याशी ने कहा, ‘‘संगम विहार के एक मतदान बूथ के आसपास भाजपा कार्यकर्ता घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने चार बार वोट डाला। हमने 8 से 10 ऐसे लोग पहचाने हैं और एक को रंगे हाथ पकड़ भी लिया।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


चड्ढा ने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी यह सब करा रहे हैं। वह हार रहे हैं इसलिए ये सब करा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें