फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद रोड शो में बोलीं प्रियंका- जो आपको बढ़ाए उसे चुनें और लोकतंत्र बचाएं

Fri, 05 Apr 2019 06:46 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने इसकी शुरुआत घंटाघर से की। उनके रोडशो में जनसैलाब उमड़ा है। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण से हुई। इसके बाद वह रमते राम रोड की ओर निकलीं। कड़ी धूप के बाद भी प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

 


प्रियंका ने अपना रोड शो खत्म कर जनता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं लेकिन उनका जोर इस पर रहा कि लोग अपने वोट की ताकत पहचानें और सही पार्टी को वोट दें। ऐसी पार्टी को वोट दें जो लोगों को आगे ले जाए न कि लोगों को दुर्बल बनाए।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए  कहा कि आप यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र का मतलब है जनता के हाथ में सत्ता हो, न कि आवाज उठाने वालों को दबाया या पीटा जाए। उन्होेंने पूछा, आप किसी ऐसे राजनेता को चाहते हैं जो आपके लिए काम करे या जो नालायक हो।

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा, उन्हें घूमने का बहुत शौक है। पाकिस्तान गए तो बिरयानी खा आए, जापान गए तो गले मिल लिए। अमेरिका गए तो वहां भी गले मिल लिए लेकिन अपने लोकसभा क्षेत्र में पांच साल के अंदर पांच मिनट के लिए किसी गरीब के घर नहीं गए।

उन्होंने ये भी कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हम गरीबों को 72000 रुपए सालाना नहीं दे पाएंगे, पैसे ही कहां हैं। उनके पास उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपया कर्ज माफ करने के लिए पैसा है लेकिन गरीबों के लिए नहीं है।

इससे पहले रमते राम रोड से डासना गेट, जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर उनका रोड शो समाप्त हुआ। पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया था। इससे पहले उनके लिए दूसरा रूट चुना गया था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का पहला बड़ा रोड शो है। रोड शो के दौरान प्रियंका ओपन रूफ कार में डॉली शर्मा के साथ सवार हैं। वह बीच-बीच में भीड़ के साथ सेल्फी भी लेती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें