सूत्रों का कहना है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए बुधवार को नए सिरे से बातचीत होगी। आप चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन करने के साथ दिल्ली में 5:2 (5 आप, 2 कांग्रेस) के फार्मूले का प्रस्ताव रखेगी।
एनसीपी नेता शरद पवार की मध्यस्थता में दूसरी बार होने जा रही बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और ‘आप’ नेता संजय सिंह शामिल होंगे।