फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान, कहीं पड़ न जाए भारी

Mon, 18 Mar 2019 10:39 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
महेश शर्मा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पर भारी भी पड़ सकता है। प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने से पहले हाल ही में महेश शर्मा भगवान को मूर्ख बताने जैसा बयान भी दे चुके हैं।

विज्ञापन


सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध नगर से सांसद और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह डाला कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है?

वह यहीं नहीं रुके और आगे कहा  "पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई। इनसे ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है।"
विज्ञापन


क्या था महेश शर्मा का पूर्व विवादित बयान
सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भगवान पर टिप्पणी करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘जब भगवान सबकी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकते तो एक सांसद कैसे कर सकता है।’ बताया जा रहा कि यह वीडियो नगर के भजनलाल मंदिर में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का है।

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा बीते बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र के कबाड़ी बाजार स्थित भजनलाल मंदिर में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। वायरल वीडियो के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भगवान पर टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं कि ‘हम सब भगवान के बच्चे हैं।

जब भगवान ने हमें दुनिया में भेजा है तो उसकी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, हमारे बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम करें। आज भी पूर्वी यूपी बलिया समेत अन्य जिलों में लोगों को भरपेट खाना नहीं मिलता। बच्चे जब स्कूल जाते है तो वह मिड-डे मील से ही पेट भरते हैं, बाकी भूखे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि सबकी इच्छाएं तो भगवान भी पूरी नहीं कर सकता, फिर एक सांसद कैसे कर सकता हैं।’ इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता और समर्थकों से कहा कि यह शिकवे, शिकायत और मांग का समय नहीं है। अब केवल चुनाव जिताने में जुट जाएं। उन्होंने जनता के सवालों के जवाब में सरकार की योजनाएं बताने का सुझाव दिया।

उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा के काल में देश सुरक्षित हाथों में है। इस दौरान उन्होंने जेवर हवाई अड्डे, अरनिया थर्मल पावर प्लांट को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।  

भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि बैठक में केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं को समझा रहे थे। उनकी बात को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

यहां क्लिक  कर देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें