फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुरंधरों का चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं निर्दलीय, 10 प्रत्याशियों की नजरें बड़े दलों के वोट बैंक पर

Mon, 01 Apr 2019 04:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मुकाबला भले ही मुकाबला त्रिकोणीय है लेकिन छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार राजनीति के धुरंधरों का चुनावी गणित बिगाड़ने के लिए तैयार हैं। इस बार चुनावी अखाड़े में उतरे 13 में 10 प्रत्याशियों की नजरें बड़े दलों के वोट बैंक पर टिकी हैं। इस बार 13 में तीन निर्दलीय हैं। जबकि 7 छोटे दलों के हैं। जबकि 3 प्रत्याशी बड़े दलों या गठबंधन के हैं।

विज्ञापन


पहले खुर्जा (आरक्षित) और अब गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट कभी भी निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में नहीं गई है। लेकिन इन प्रत्याशियों ने चुनावी नतीजों पर असर जरूर डाला है। 1980 के बाद सीट पर प्रत्याशियों की जीत का अंतर कम होता गया।

1977 के लोकसभा चुनाव में महज तीन प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था, इनमें से एक निर्दलीय था। इस चुनाव में भारतीय लोक दल (बीएलडी) के मोहनलाल 80.53 फीसदी वोट लेकर जीत हासिल की थी। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। तब निर्दलीय उम्मीदवार को करीब 1 फीसदी वोट मिले थे। 1980 के लोकसभा चुनाव में 7 प्रत्याशियों में से 4 निर्दलीय थे। ऐसे में मुकाबला इतना कड़ा था कि जेएनपी (एस) प्रत्याशी त्रिलोकचंद की जीत का अंतर घटकर 39.52 फीसदी रह गया।
विज्ञापन


परिसीमन के बाद बढ़ी होड़
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट 2009 में अस्तित्व में आई और इसके साथ ही सियासी हलचल भी बढ़ गई। 2009 में इस सीट पर 26 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई, जिसमें से 12 निर्दलीय ही थे। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नागर 33.24 फीसदी वोटों के अंतर से जीते थे। 2014 में भी इस सीट पर 26 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे। हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 9 थी।

विज्ञापन

10 लोकसभा चुनावों में 72 लड़े, जीता एक भी नहीं

1980 से लेकर 2014 तक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 145 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। इस दौरान हुए दस लोकसभा चुनावों में इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 72 रही। 1980 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सर्वाधिक 6.32 फीसदी वोट हासिल किए थे।

ऐसा रहा सफर
वर्ष कुल प्रत्याशी निर्दलीय  (निर्दलीय प्रत्याशियों का मत प्रतिशत)
1980 7 4 6.32
1984 14 9 5.62
1989 11 5 2.24
1991 10 5 1.97
1996 25 14 2.71
1998 8 3 0.52
1999 12 7 4.86
2004 6 4 5.01
2009 26 12 1.87
2014 26 9 2.32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें