फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर होंगी लाने व छोड़ने समेत अन्य सुविधाएं 

Mon, 08 Apr 2019 03:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिहाज से सीईओ कार्यालय की ओर से कई पहल की जा रही है। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हील चेयर, प्रशिक्षित कर्मियों के अलावा उनके लिए खास बूथों सहित माकूल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन बूथों पर दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए ब्रेल साइनेज के अलावा सहयोग के लिए प्रशिक्षित दिव्यांग कर्मी भी होंगे। सभी वर्ग के मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की कोशिश के तहत ऐसे मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक के लिए लाने व वापस छोड़ने की की भी सुविधा होगी। इससे पहले बुजुर्गों, ट्रांसजेंडर, बेघरों के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा चुका है ताकि उन्हें भी मतदान में शामिल होने का पूरा मौका मिल सके। 

विज्ञापन


जिंगल्स के जरिये किया जा रहा है जागरूक 
दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए रविवार से रेडियो पर जिंगल्स का भी सात दिनों के लिए प्रसारण शुरू किया गया है। मतदान के दौरान दिव्यांगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इस लिहाज से मतदाताओं को सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए इस बार लाने और छोड़ने की सुविधा दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी ऐप के जरिये अपनी दिव्यांगता की प्रतिशतता और जरूरतों को बताने पर उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी।

पुराने कार्ड नए ब्रेल एपिक कार्ड में किए जा रहे तब्दील 
दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल एपिक कार्ड बनाने की शुरुआत हो चुकी है। पुराने कार्ड को नए ब्रेल एपिक कार्ड में तब्दील करने का प्रावधान किया जा रहा है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से जूझना न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें