फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम 60 घंटे: आज ज्योतिरादित्य सिंधिया की धौलाना में जनसभा, कल अखिलेश करेंगे प्रचार

Sun, 07 Apr 2019 09:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पहले चरण को लेकर 11 अप्रैल को मतदान होना है, जिसको देखते हुए राजनीतिक दलों की तरफ से प्रचार तेज कर दिया गया है। आज सुबह से सिर्फ 60 घंटे राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के पास प्रचार के बचे हैं। इस दौरान गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान राजनीतिक दलों के दिग्गजों के हाथों में रहेगी।
विज्ञापन


आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया धौलाना में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। उसके बाद सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार मैदान में होंगे। 

अमित शाह का भी आठ अप्रैल को पुराने शहर में रोड शो होना था, लेकिन फिलहाल उनका रोड शो रद्द हो गया है। उधर, अखिलेश यादव की कवि नगर रामलीला ग्राउंड में दोपहर को जनसभा होगी। 
विज्ञापन


नौ अप्रैल की शाम को प्रचार थम जाएगा। उससे पहले पार्टियों की कोशिश है कि लोकसभा सीट के अधिक क्षेत्र को कवर कराया जाए। इस कोशिश के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ की नौ अप्रैल को धौलाना विधान सभा क्षेत्र में जनसभा कराने की तैयारी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

यह जनसभा पिलखुवा में कराए जाने की योजना है, जिससे की गाजियाबाद लोकसभा और मेरठ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं को साधा जा सके। धौलाना विधान सभा का आंशिक क्षेत्र गाजियाबाद सीट के अंदर आती है जबकि बाकी क्षेत्र मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट का हिस्सा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें