भाजपा ने कहा, केजरीवाल का ‘स्वरचित’ नाटक
हम हिंसा का समर्थन नहीं करते और किसी के भी साथ ऐसी घटना की निंदा करते हैं। लेकिन मुझे शक है कि ऐसी घटनाएं केजरीवाल के साथ केवल चुनाव के दौरान ही क्यों होती हैं? मुझे शक है कि यह घटना केजरीवाल की तरफ से खुद ही रची गई है। - मनोज तिवारी, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
2014 चुनावों में भी लगा था थप्पड़
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2014 के लोकसभा चुनावों में भी 4 अप्रैल को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने पहले फूलों की माला पहनाने के बाद जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद 2016 में केजरीवाल पर एक महिला ने स्याही फेंक दी थी। इस साल लुधियाना में भी केजरीवाल की कार पर हमला किया गया था।
बोला बहनोई- किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान थप्पड़ मारने वाले युवक सुरेश के बहनोई हंसराज गाडिया लोहार का कहना है कि सुरेश उसे सारी बातें बताता था लेकिन वह ऐसा कुछ करने वाला है इस बारे में उसे भनक तक नहीं लगने दी। लेकिन एक बार उसने कहा था नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं मगर उनके कोई पूरा नहीं करता। उसका किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं है।