कांग्रेस में शामिल हुईं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ऐसी अफवाह चल रही थी कि पार्टी सपना को मथुरा से चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है।
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थीं। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें मथुरा से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है, जिसके लिए 26 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।