फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं आप-कांग्रेस, गठबंधन पर आज एलान संभव

Tue, 05 Mar 2019 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप कांग्रेस का हो सकता है गठबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए इन दिनों विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। दिल्ली में इसे लेकर पिछले कई दिनों से सुगबुगाहट चल रही है। आम आदमी पार्टी तो कई मौकों पर कह चुकी हैं कि वह मोदी को हराने और भाजपा को हटाने के लिए सबकुछ भूलकर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन को तैयार है।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर कभी अपना पक्ष बहुत स्पष्ट तरीके से नहीं रखा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी। लेकिन माना जा रहा है कि आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की होने वाली बैठक में आप-कांग्रेस गठबंधन पर मुहर लग सकती है।

मालूम हो कि आज राहुल गांधी दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इसी में फैसला होगा कि कांग्रेस गठबंधन करेगी या नहीं। वैसे सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर बात तय हो सकती है और दोनों 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं एक सीट अन्य के लिए छोड़ दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

इन 4 फॉर्मूलों से तय हो सकती है गठबंधन की सीटें

आम आदमी पार्टी ने अपनी सत्ता कांग्रेस विरोध से हासिल की थी और आज वही पार्टी कांग्रेस से गठबंधन के लिए लालायित है जो खुद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई मौकों पर कह चुके हैं। एक बार तो केजरीवाल ने ये तक कह दिया था कि कांग्रेस को कह-कहकर थक गए गठबंधन के लिए लेकिन कांग्रेस ने बातचीत नहीं की। माना जा रहा है कि आज की बैठक में ये बातें तय हो सकती हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली थी जिसे रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आप भी कांग्रेस की आज होने वाली बैठक में क्या फैसला लिया जाता है इसका इंतजार कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आप चाहती है कि कांग्रेस अपना फैसला ले और फिर वह अपनी आगे की रणनीति बनाए।

क्या हैं वो 4 फॉर्मूले जो तय कर सकते हैं आप-कांग्रेस गठबंधन का भविष्य
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है लेकिन अब तक पश्चिमी दिल्ली पर उम्मीदवार का एलान नहीं किया। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई मंचों से कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार रहने की बात कह चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस की तरफ से केजरीवाल के बयानों को कोई तवज्जो नहीं मिली। इतने पर भी पार्टी ने आस नहीं छोड़ी है। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के बीच बातचीत का सिरा टूटा नहीं है। पश्चिमी दिल्ली की सीट छोड़े रखना भी विकल्प खुले रखने की ही कवायद का हिस्सा है। कुछ फॉर्मूले भी हैं जिन पर बात चल रही है। 

फॉर्मूला 1
अगर आप और कांग्रेस के बीच सिर्फ दिल्ली में समझौता होता है तो आप 5 और कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
विज्ञापन

ये हैं अन्य तीन फॉर्मूले

फॉर्मूला 2
आम आदमी पार्टी पंजाब में भी कांग्रेस से गठबंधन के मूड में है। पंजाब में आप 2 सीटें चाहती है। हालांकि, 2014 में पार्टी ने अप्रत्याशित सफलता हासिल करते हुए यहां से 4 सीटें जीती थीं। अगर कांग्रेस, पंजाब में आप को 2 सीट देने पर राजी होती है तो दिल्ली में सीटों का बंटवारा आप के हक में 4 और कांग्रेस के खाते में 3 का हो सकता है। 

फॉर्मूला 3
हालांकि, कांग्रेस पंजाब में 2 सीटें छोड़ने के एवज में दिल्ली के लिए 3-3-1 का फॉर्मूला चाहती है। जहां आप और कांग्रेस 3-3 सीट पर लड़ें और 1 सीट किसी तीसरे सहयोगी के लिए छोड़ दी जाए।

फॉर्मूला 4
ये भी मुमकिन है कि भीतर ही भीतर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बात बन जाए लेकिन औपचारिक गठबंधन की घोषणा न हो। अगर ऐसा हुआ तो आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें