जब इस बारे में अमर उजाला ने भोला सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि, लोग वोट डालकर बाहर आ रहे थे, और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, मैंने लोगों को धन्यवाद बोला है।
भोला सिंह बोले कि उन्होंने किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। वह बोले, मैं मतदान कक्ष में व्यवस्था देखने गया था, ईवीएम के पास नहीं गया था। उन्होंने ये बात तब स्पष्ट की जब उनसे पूछा गया कि आप पर ईवीएम के पास जाने का भी आरोप है।
वहीं जिलाधिकारी ने बताया है कि कोई भी प्रत्याशी बूथ पर जा सकता है। वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर सकता है, यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। लेकिन ईवीएम नहीं देख सकता है।
भोला सिंह की नजरबंदी के आदेश जारी होने के बाद कलक्ट्रेट में डीएम और एसएसपी बैठक कर रहे हैं। वहीं भोला सिंह ने नजरबंदी के आदेश के बाद जिलाधिकारी और निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजने की बात कही है।