विजेंदर सिंह
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद ने विजेंद्र सिंह का इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आगामी आदेश जारी होंगे। पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने बॉक्सिंग में विजेंद्र की उपलब्धियों के चलते उन्हें सम्मान स्वरूप हरियाणा पुलिस में डीएसपी की पोस्ट दी थी। 2008 में विजेंद्र ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद हुड्डा सरकार ने उन्हें एचपीएस बनाया था। 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बनने के दौरान भी उनके डीएसपी पद को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन सरकार ने उन्हें डीएसपी स्पोर्ट्स के पद पर बरकरार रखा।