Vijender Gupta And Arvind kejriwal (File Photo)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लेकर अब भाजपा आरपार के मूड में नजर आ रही है। एक के बाद एक चुनाव आयोग से कई शिकायत के बाद अब फैसला लिया है कि अगर सीएम केजरीवाल पर चुनाव में प्रतिबंध नहीं लगा तो वे कोर्ट जाकर न्याय के लिए अपील करेंगे।
गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल पर चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यदि आयोग सख्त कार्रवाई नहीं करता तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी मांगे हैं। आरोप है कि दिल्ली के मस्जिदों के इमामों का वेतन बढ़ा कर केजरीवाल मुस्लिम वर्ग विशेष को लाभ पहुंचा रहे है जो कि बहुसंख्यक समाज की अवेहलना है।
गुप्ता का कहना है कि सीएम केजरीवाल झुग्गी झोपडिय़ों में पर्चे बांटकर लगातार बोल रहे हैं कि चुनाव से पहले पैसा मिलेगा, पैसा ले लेना और वोट आप पार्टी को ही देना। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दो बार नोटिस भी दिया है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया है। उनका अभियान अभी भी जारी है।