फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा अव्वल, आप दूसरे नंबर पर

Tue, 09 Apr 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक दर्ज 132 एफआईआर और डीडी एंट्री (शिकायत) में भाजपा अव्वल तो आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस, बसपा और सपा के खिलाफ अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि शिकायतें आई हैं।  95 मामले अन्य पार्टियों और गैर राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों के खिलाफ मिली हैं।  आप के खिलाफ दर्ज 15 में से आठ एफआईआर सहित सात डीडी एंट्री है, जबकि भाजपा पर 11 एफआईआर और पांच डीडी एंट्री की गई हैं।

कांग्रेस के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन मामले में चार डीडी एंट्री, जबकि बसपा और समाजवादी पार्टी पर एक-एक डीडी एंट्री है। अब तक की कार्रवाई में 287069 पोस्टर, होर्डिंग और बैनर हटाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2536 बेघरों ने मतदान पत्र के लिए दिए आवेदन 

बेघर मतदाताओं को भी मताधिकार का मौका देने के लिए पहल की गई। इसके तहत दो दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता पहचान पत्र के लिए कुल 2536 बेघरों ने आवेदन किए, जिनमें 2125 पुरुष जबकि 411 महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें