बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने उन पर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वह पार्टी पर मानहानिक का मुकदमा दायर करेंगे।
बता दें कि आप ने हंसराज हंस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया था इसलिए वह आरक्षित सीट से नहीं लड़ सकते।
इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए हंसराज ने कहा, झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला। गंदगी की परिभाषा को उजागर करने वाले शख्सियत को देखना है तो वो केजरीवाल है। हम उस पर मानहानि का मुकदमा करेंगे और एससी/एसटी का एक्ट लगाएंगे।