मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम दिल्लीवालों से अपील की है कि उत्तर प्रदेश लोगों की तरह वह इस बार के चुनाव में सोच समझकर वोट करें। साथ ही उम्मीद जताई कि चुनाव में जीत हिंदुस्तान की होगी। देश का भाईचारा कायम रहेगा। केजरीवाल शनिवार शाम अवाने गालिब ऑडटोरियम में आयोजित मुस्लिम समुदाय के इंटरनेशनल जश्न-ए-नूर कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस मौके बगैर कांग्रेस का नाम लिए बगैर गठबंधन न होने पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि ट्विटर व अखबार की सुर्खियां बनाने से गठबंधन नहीं होता। इसके लिए आमने-सामने बैठकर बात करनी होती है। लेकिन उनकी गठबंधन की कोई मंशा नहीं थी। केजरीवाल ने कहा कि मुद्दों की बात थी, इसलिए वह गठबंधन करना चाहते थे। लेकिन यह नहीं हो सका।
दूसरी तरफ भाजपा का नाम लिए बगैर केजरीवाल ने कहा कि अब पूरी दिल्ली को बांटने वाली ताकतों से मिलकर लड़ना है। केजरीवाल के मुताबिक, भारत कोई 10-20 साल पुराना देश नहीं है। देश की चार-पांच हजार साल पुरानी समृद्ध विरासत है। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि यह चुनाव काफी अहम है। उत्तर प्रदेश के लोग बेहद सोच-समझकर वोट कर रहे हैं। इसी तरह दिल्लीवालों को भी समझदारी से वोट करना है।
रमेश बिधूड़ी पर बोले केजरीवाल
रमेश बिधूड़ी के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं। उनका अयोग्य साबित होना निश्चित है। दक्षिणी दिल्ली के मतदाताओं को उन पर वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए।-
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली