संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं है फिर भी 3 सीट मांग रही। पंजाब में हमारे 4 सांसद और 20 एमएलए हैं और फिर भी हमे एक भी सीट नहीं दे रहे।" गठबंधन में हमारा मकसद सिर्फ सीटों का बंटवारा नहीं, 18 सीटों पर मोदी-शाह की जोड़ी को नीचे लाने का है।
संजय आगे बोले, आखिर मोदी-शाह की जोड़ी की जीत की संभावना को जीवित क्यों रखना चाहती है? उन्होंने पूछा, देश के टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा रखने वाली, शहीद हेमंत करकरे जैसे योद्धाओं की शहादत का अपमान करने वाली पार्टी फिर से सरकार बनाती है तो इसकी ज़िम्मेदार कांग्रेस होगी।