दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगी। मैं इस सीट से पहले भी लड़ चुकी हूं, मैं यहां के लोगों को जानती हूं और लोग मुझे जानते हैं। हमने मेट्रो की शुरुआत भी यहीं से की थी। यहां हमारी इज्जत लोगों का काम करने से बनी है।