फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : गौतमबुद्ध नगर सीट के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, कौन पहनेगा जीत का ताज?

Tue, 04 Jun 2024 01:10 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

डॉ. महेश शर्मा यहां से चौथी बार मैदान में हैं। वह 2014 और 2019 का चुनाव बड़े मार्जिन से जीत चुके हैं। हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटे भाजपा प्रत्याशी वर्ष 2009 में बसपा प्रत्याशी के हाथों पराजित हो चुके हैं।
विज्ञापन
महेश शर्मा, डॉ. महेंद्र नागर, राजेंद्र सिंह सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के बाद इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। मंगलवार को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा, सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच है।

विज्ञापन

डॉ. महेश शर्मा यहां से चौथी बार मैदान में हैं। वह 2014 और 2019 का चुनाव बड़े मार्जिन से जीत चुके हैं। हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटे भाजपा प्रत्याशी वर्ष 2009 में बसपा प्रत्याशी के हाथों पराजित हो चुके हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर करीब दो वर्ष पहले तक कांग्रेस की राजनीति करते थे। खास बात यह रही कि उनको पार्टी ने एक बार टिकट दिया। फिर टिकट काट कर दूसरे को दे दिया। लेकिन बाद में सपा के स्थानीय संगठन ने आलाकमान के सामने उनका पक्ष मजबूती से रखा। जिसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दूसरी बार टिकट दिया। वहीं, बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने बसपा का दामन थामकर टिकट हासिल किया। 

बीते 10 वर्षों में हुआ सबसे कम मतदान
इस बार गौतमबुद्ध नगर में  53.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2014 और 2019 के मतदान से कम है। वर्ष 2014 में यहां 60.39 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2019 में आंशिक रूप से बढ़ते हुए 60.49 प्रतिशत तक पहुंचा। जबकि वर्ष 2009 में यह आंकड़ा 48.54 प्रतिशत रहा। 

चुनाव परिणाम (विजेता और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी)

2019 लोकसभा चुनाव 

पार्टी          प्रत्याशी             वोट          वोट  प्रतिशत

भाजपा        डॉ. महेश शर्मा          830,812      59.64    
बसपा         सतवीर नागर             4,93,890     35.46

2014  लोकसभा चुनाव 

पार्टी          प्रत्याशी             वोट          वोट  प्रतिशत

भाजपा          डॉ. महेश शर्मा      5,99,702       50.00    
सपा              नरेंद्र भाटी            3,19,490       26.64
विज्ञापन

2009  लोकसभा चुनाव 

पार्टी          प्रत्याशी             वोट          वोट  प्रतिशत

बसपा          सुरेंद्र सिंह नागर      2,45,613      33.24    
भाजपा        डॉ. महेश शर्मा        2,29,709      31.08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें