चांदनी चौक : प्रवीन खंडेलवाल
- सांसद बनते ही एक महीने में हर कॉलोनी की समस्या का समाधान करवाना।
- सांस्कृतिक संरक्षण केंद्र यमुना बाजार क्षेत्र में विकसित करवाना।
- चांदनी चौक, खारी बावली, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, मॉडल टाउन, कमला नगर का सौंदर्यीकरण।
- एनजीओ और आरडब्ल्यूए के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर काम।
उत्तर पश्चिम : योगेंद्र चंदोलिया
- बवाना- नरेला मेट्रो फेस की मांग उठाना।
- उपराज्यपाल के माध्यम से घेवरा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू करवाना।
- किराड़ी में जल निकासी बड़ी समस्या है, पहले 30 दिन में ही काम शुरू करने का प्रयास।
आप ने पूछा- 10 साल में क्या किया, सात सांसदों से आप के सात सवाल:
उधर, आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के दावे पर तंज कसा है। साथ ही सात सवाल पूछे हैं।
- भाजपा के सातों सांसद बताएं कि सीलिंग के वक्त वक्त यह कहां गायब थे और इन दुकानदारों की मदद के लिए भाजपा के सातों सांसदों ने क्या किया?
- डीडीए, एलएनडीओ, रेलवे विभाग और एएसआई ने पिछले लगभग डेढ़ साल में लाखों लोगों को उनके घर तोड़कर घर से बेघर कर दिया I इन गरीब लोगों के लिए इन सातों सांसदों ने क्या किया? कभी कोई एक सांसद भी केंद्र सरकार के बुलडोजर के सामने आकर विरोध के लिए खड़ा हुआ?
- भाजपा अब कह रही है, कि ट्रैफिक को सुधारा जाएगा I पिछले 10 सालों से दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस भाजपा शासित केंद्र सरकार के अधीन है I पिछले 10 साल में ट्रैफिक को सुधारने के लिए भाजपा ने क्या किया?
- दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए क्या किया?
- कोरोना काल में जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे और दिल्ली को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी, भाजपा सांसदों ने क्या केंद्र सरकार से दिल्ली को आक्सीजन देने के लिए आवाज उठाई? क्या उन्होंने दिल्ली वालों के लिए ऑक्सीजन की लड़ाई लड़ी थी? भाजपा के सातों सांसद बताएं की कोरोना में जब दिल्ली की जनता को उनकी जरूरत थी सातों सांसद कहां गायब थे?
- हर साल गर्मियों में हरियाणा दिल्ली का पानी रोक देता है। भाजपा के सातों सांसद बताएं, कि क्या संसद में कभी एक बार भी उन्होंने दिल्ली वालों के लिए पानी की आपूर्ति को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई?
- बीते दिनों हरियाणा की ओर से मानसून के समय में बेहिसाब पानी हथिनी कुंड बैराज की ओर छोड़ दिया गया और पूरी दिल्ली को बाढ़ की चपेट में झोंक दिया गया I तब भाजपा सांसदों में से किसी ने भी हरियाणा सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये का विरोध किया? क्या हरियाणा में स्थित भाजपा शासित राज्य सरकार से एक बार भी इस संबंध में कोई प्रश्न पूछा?