फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: कन्हैया और हर्ष खुद को न दे पाएंगे वोट, दोनों उम्मीदवार जिस सीट से चुनाव लड़ रहे वहां के वोटर नहीं

Wed, 08 May 2024 01:17 PM IST
शाहरुख खान विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार और भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा खुद को वोट नहीं दे सकेंगे। दोनों उम्मीदवार जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वो वहां के वोटर नहीं है।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक-एक वोट के लिए मतदाताओं की लामबंदी में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार और भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा खुद को वोट नहीं दे पाएगे। दोनों जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां उनका वोट नहीं है। वहीं, देशभर में कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने के लिए जनसभाएं कर रहा गांधी परिवार भी कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं दे पाएगा। 
विज्ञापन


उनका वोट नई दिल्ली इलाके में है। नई दिल्ली सीट समझौते के तहत आप के खाते में हैं। राजधानी में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। इस सिलसिले में भाजपा व इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने काफी पहले ही उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। 

दरअसल, हर्ष मल्होत्रा परिवार समेत उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं और उनका वोट भी उसी क्षेत्र में है, जबकि वे खुद उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के साथ वाली पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र सेे चुनाव लड़ रहे है। लिहाजा वह स्वयं के बजाए अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार का भी वोट उनके चुनाव लड़ने वाले क्षेत्र में नहीं है। उनका वोट बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में है। उनके परिवार का वोट भी तेघड़ा क्षेत्र में ही है। वह पांच साल पहले बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन

कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इस चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं दे पाएंगे। दरअसल उनका वोट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में है और राजधानी की सातों सीट पर कांग्रेस व आप गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई है, वहीं आप को नई दिल्ली समेत चार सीटें मिली है। इस तरह नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें