फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर का आप को चैलेंज- मेरे खिलाफ आरोप सच साबित हुआ तो सरेआम लगा लूंगा फांसी

Fri, 10 May 2019 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर पर आतिशी ने लगाया आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आतिशी के खिलाफ अभद्र पर्चे बंटवाने के आरोपों से घिरे गौतम गंभीर ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को एक और चैलेंज दे दिया है। 
विज्ञापन


गंभीर ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को तीसरा चैलेंज दे रहा हूं। अगर मेरे ऊपर लगे आरोप सही साबित होते हैं या उस अभद्र भाषा में लिखे पर्चे से मेरा कुछ भी संबंध हुआ तो मैं खुद को सबके सामने फांसी लगा लूंगा। अगर मैं आरोपी साबित नहीं हुआ तो क्या अरविंद केजरीवाल राजनीति छोड़ देंगे। मंजूर है?

यह भी पढ़ेंः अभद्र पर्चा विवादः गंभीर से बोले सिसोदिया- बदनामी भी हमारी और मानहानि भी हम पर ही

कल कहा था- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने आरोप सिद्घ कर दिया तो वो चुनाव छोड़ देंगे। अन्यथा आरोप साबित नहीं होने पर आतिशी को चुनाव छोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन


गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह झूठे सीएम हैं और उनकी पार्टी की गंदी राजनीति दिल्ली वाले देख रहे हैं। पहले दो-दो वोटर कार्ड फिर नामांकन रद्द होने जैसे आरोप लगाकर भी आप को चैन नहीं मिला तो उन्होंने इस तरह का घिनौना आरोप लगाया है।

विज्ञापन

गंभीर का कहना है कि उनके परिवार में भी पांच महिलाएं हैं। वे कभी भी इस तरह की हरकत करने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे साफ इच्छा शक्ति के साथ आए हैं। ऐसी ओछी राजनीति वे कभी नहीं कर सकते।

उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार वे मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बचकर जाने नहीं देंगे। वे केजरीवाल से अदालत में इसका जवाब मांगेंगे। गंभीर ने कहा कि उन पर पर्चे बंटवाने और आतिशी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने इसे गंदी राजनीति बताते हुए कहा कि ये खेल आप और उनके प्रत्याशियों के लिए ही आत्मघाती सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें