देवेंद्र कुमार सहरावत केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल
- फोटो : ani
आम आदमी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक देवेंद्र कुमार सहरावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। सहरावत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की।
इस तरह 12 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव से चंद रोज पहले भाजपा में शामिल होने वाले सहरावत दूसरे विधायक हैं। इससे पहले अनिल बाजपेयी दो दिन पहले भाजपा ज्वाइन की थी।