फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा प्रभावित करावल नगर में लॉकडाउन नहीं हो रहा पालन

Mon, 27 Apr 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
करावल नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित करावल नगर इलाके में लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है। प्रतिदिन सुबह-शाम यहां लोग पानी भरने के दौरान सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन करते हैं। ऐसे में दंगे का दंश झेल चुके इस इलाके में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


करावल नगर के शेरपुर चौक के पास पानी की टंकी है। आसपास रहने वाले लोग बड़ी संख्या में यहां आकर पानी के डिब्बे रख अपना नंबर लगा लेते हैं। वहीं, पानी भरने के दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूल जाते हैं। 

स्थानीय निवासी पुनित डेढ़ा ने बताया कि इस संबंध में कई बार पुलिस व स्थानीय निकायों से भी शिकायत की गई, लेकिन लोग फिर भी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। इस लापरवाही की वजह से यहां कोरोना जैसी महामारी फैल सकती है। वहीं, अन्य स्थानीय निवासी सुमित ने कहा कि इस इलाके को दंगे की वजह से ही काफी जानमाल का नुकसान झेलना पड़ा है। इसलिए हम लोग फिर से यहां अनहोनी नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन


बत्रा अस्पताल में एक नर्स मिली संक्रमित
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में कार्यरत एक नर्स कोरोना संक्रमित मिली है। मालवीय नगर निवासी महिला नर्स में संक्रमण की पुष्टि रविवार को हुई। जिला प्रशासन के अनुसार बत्रा अस्पताल की फार्मेसी में वह कार्यरत है। इसके परिवार के चार सदस्य हाई रिस्क में हैं। उनके नमूनों की जांच चल रही है। साथ ही एक दुकानदार का भी नमूना लिया है। महिला ने इस दुकानदार से रोजमर्रा का सामान खरीदा था। अभी रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही मालवीय नगर के इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें