फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने मस्जिद में पहुंचे अधिकारी, मौलाना ने किया तर्क-वितर्क, वीडियो वायरल

Thu, 02 Apr 2020 06:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, खुर्जा

सार

- लॉकडाउन के पहले दिन का बताया जा रहा है उक्त वीडियो
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
विज्ञापन
लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने को मौलाना को समझाने खुर्जा की एक मस्जिद में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो में एक मौलाना मस्जिद में समझाने के लिए पहुंचे अधिकारियों से तर्क करते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही अधिकारी मौलाना को समझाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अंत में मौलाना ने कहा कि अधिक बल का प्रयोग न किया जाए, वर्ना यह भारी पड़ेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर करीब 4.45 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो खुर्जा नगर क्षेत्र की एक मस्जिद का बताया जा रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मस्जिद में पहुंचते हैं और मुख्य द्वार पर ही रुक कर मौलाना से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

साथ ही वह मौलाना से कह रहे हैं कि वह मस्जिद में लोगों को एकत्रित न होने दें और लाउडस्पीकर से क्षेत्रीय लोगों से भी घरों से बाहर न निकलने, लॉकडाउन का पालन करने की अपील करें। जिस पर मौलाना अधिकारियों से तर्क करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह कह रहे हैं कि अगर आप 15-20 लोग एकत्र होकर घूम रहे हो और आपको कोराना नहीं लगेगा, तो हमें भी नहीं लगेगा। साथ ही वह न तो किसी को मस्जिद में बुलाएंगे, यदि कोई आता है तो उसको भगाएंगे भी नहीं।

यह वीडियो लॉकडाउन लागू होने के पहले दिन का बताया जा रहा है। वहीं, अब वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों द्वारा कई प्रकार की प्रतिक्रियां दी जा रही हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ईशा प्रिया ने बताया कि वीडियो लॉकडाउन के पहले दिन का है।

उस समय मौलाना से अपील की गई थी। जिसको लेकर उन्होंने कई तर्क दिए थे, लेकिन बाद में लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन किया गया और लोगों ने मौलाना की अपील पर ही घरों में नमाज पढ़ी  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें