वह कह रहे हैं कि अगर आप 15-20 लोग एकत्र होकर घूम रहे हो और आपको कोराना नहीं लगेगा, तो हमें भी नहीं लगेगा। साथ ही वह न तो किसी को मस्जिद में बुलाएंगे, यदि कोई आता है तो उसको भगाएंगे भी नहीं।
यह वीडियो लॉकडाउन लागू होने के पहले दिन का बताया जा रहा है। वहीं, अब वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों द्वारा कई प्रकार की प्रतिक्रियां दी जा रही हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ईशा प्रिया ने बताया कि वीडियो लॉकडाउन के पहले दिन का है।
उस समय मौलाना से अपील की गई थी। जिसको लेकर उन्होंने कई तर्क दिए थे, लेकिन बाद में लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन किया गया और लोगों ने मौलाना की अपील पर ही घरों में नमाज पढ़ी है।