फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Live: गुरुग्राम उपायुक्त कार्यालय में तीन स्टाफ कोरोना संक्रमित, नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो के बाहर जुटी मजदूरों की भीड़

Wed, 20 May 2020 09:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लॉकडाउन-4 में छूट मिलते ही दिल्ली में कई जगहों पर आज भी लंबा जाम लगा हुआ है, वहीं शहर की तमाम सड़कों पर भारी मात्रा में वाहन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में जरूर कुछ छूट लोगों को मिली है लेकिन संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। अकेले दिल्ली में ही मंगलवार को सभी रिकॉर्ड टूट गए और 24 घंटे में 500 नए केस सामने आए। वहीं बात अगर एनसीआर की करें तो पड़ोसी राज्यों ने अभी दिल्ली से सटी सीमाओं को नहीं खोला है जिसके चलते इन इलाकों से दिल्ली आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है और बॉर्डर के इलाकों में एक-एक वाहन की चेकिंग के चलते काफी जाम लग रहा है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स.....
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च से दिल्ली में फंसी हैं 22 छात्राएं

विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दिल्ली में असम, मेघालय और नागालैंड की 22 लड़कियों का एक समूह फंस गया है। उन्होंने बताया कि वे छात्राएं हैं और परीक्षा देने के बाद घर लौट रही थीं। उनके साथ छह वरिष्ठ लोग भी हैं जो दिल्ली में ही फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि वे मार्च से ही दिल्ली में फंसे हुए हैं। 

गुरुग्राम उपायुक्त कार्यालय में तीन स्टाफ कोरोना संक्रमित
गुरुग्राम जिला के एडीसी के स्टाफ में तैनात 3 कर्मी कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए। इसके मद्देनजर उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ। अभी इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो के बाहर जुटी भीड़
नोएडा के सेक्टर 51 स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर आज शाम घर जाने के लिए भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान किसी तरह के सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं होता नजर आया। 


दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा 500 तक पहुंचा
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 534 नए संक्रमित सामने आए हैं। एक दिन पहले भी यह आंकड़ा 500 था। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 11,088 हो गई है।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पथराव
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गुरुग्राम के पालम विहार के पास दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस के ऊपर पथराव किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे मजदूरों को रोकने पर पालम गांव के पास हंगामा हुआ। यह विवाद काफी अरसे से चल रहा है। पुलिस पास होने के बावजूद मजदूरों को फैक्ट्री में काम के लिए नहीं जाने देती। आज नाराज मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज भी हुई है।



डीएनडी फ्लाईओवर पर रोकी कांग्रेस की बसें
कांग्रेस द्वारा दिल्ली की तरफ भेजी गई बसों को डीएनडी फ्लाईओवर पर रोक लिया गया हैI अब कांग्रेसी दोपहर करीब 12:00 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

दिल्लीः ऑटो में बैठे एक से ज्यादा लोग
दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को चलने की छूट दी गई है। इस दौरान ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा जैसे वाहनों को सिर्फ एक सवारी बैठाने की इजाजत दी गई है। हालांकि मंगलवार को एक ऑटो में कई लोग सवार दिखाई दिए। वहीं इस ऑटो में सवार महिला का कहना है कि ये कैसे हो सकता है कि हम एक ऑटो में जाएं और हमारे बच्चे अलग-अलग ऑटो में।

विज्ञापन


दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर चेकिंग के चलते लगा जाम
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील होने के चलते आज भी कालिंदी कुंज पर दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी है।



दिल्ली में गाजीपुर सब्जी-फल मंडी में आज भी रही लोगों की भीड़
दिल्ली में गाजीपुर सब्जी-फल मंडी आज भी खुली जहां खरीदारी करने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें