फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : दिल्ली में 1024 नए मामले आए सामने, गौतमबुद्धनगर में 11 पॉजिटिव

Thu, 28 May 2020 10:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन के बाद भी लगातार कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां बुधवार की रिपोर्ट में दिल्ली में कोरोना के 792 संक्रमित सामने आए, वहीं गाजियाबाद में 10 और गुरुग्राम में 20 नए मामले  सामने आए जो बेहद चिंता  का विषय है। गाजियाबाद में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने दिल्ली से सटी सीमा सील कर दी है, जिसके चलते आज लगातार तीसरे भी जाम लगा हुआ है। वहीं नोएडा-दिल्ली सीमा पर भी ऐसी सख्ती के चलते  रास्ते जाम हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर सील, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना एक चुनौती : डीसीपी अनीता रॉय 

विज्ञापन

राजघाट डीसीपी, अनीता रॉय ने कहा कि हम ट्रैफिक पुलिस में कोरोना को एक चुनौती की तरह ले रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के बाद नया जीवन सड़कों पर शुरू होगा। सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के लिए हम लोगों को शिक्षित कर रहे हैं। इसके अलावा हम 'वॉयलेशन ऑन कैमरा ऐप' के जरिए ओवरस्पीडिंग चालान भी कर रहे हैं।

दिल्ली में 1024 नए मामले 
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में पहली बार एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1024 नए मामले आए हैं। ये इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16821 हो गई है। राजधानी में अबतक 7485 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जबकि 8470 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 316 लोगों की मौत हो चुकी है।  पिछले 24 घंटों में 231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।  
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में 11 नए मामले 
गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को 11 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 377 हो गई है। जिले में आज 9 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। गौतमबुद्धनगर में अबतक 262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 110 एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।  

दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार को लेकर स्वत: संज्ञान लिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार को लेकर श्मशान घाटों में व्यवस्था को लेकर स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली के पंजाबी बाग और निगम बोध घाट श्मशान के सीएनजी शवदाह गृह बंद होने की वजह से शवों के अंतिम संस्कार में देरी की बात कही गई है। कोर्ट ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है और मामले में दिल्ली सरकार और नगर निगम से जवाब मांगा है। 

हाईकोर्ट ने फूड हेल्पलाइन नंबर की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश 
दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को अपनी फूड हेल्पलाइन नंबर ही संख्या बढ़ाकर हर जिले के लिए दो लोगों को तैनात करने के लिए निर्देश दिए हैं। 

दिल्ली जल बोर्ड की दूसरी मंजिल बंद
दिल्ली जल बोर्ड के तीन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय की दूसरी मंजिल को 30 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

गाजियाबादः 97 सैंपलों की आई रिपोर्ट, चार मामले पॉजिटिव 
गाजियाबाद में बुधवार को 97 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है इनमें से चार मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।  एक महिला है, जबकि तीन पुरुष हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 249 हो गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोरोना पॉजिटिव
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती हैं। संबित पात्रा को अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती किया गया है। पात्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी हालत सामान्य है।

दादरी से बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार दो मजदूरों की मौत
दादरी से बिहार के लिए जाने वाली श्रमिक ट्रेन में सवार होने पर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर ट्रेन में सवार होने के लिए लाइन में लगा था जिस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुलंदशहरः दो कोरोना संक्रमित मरीज हुए ठीक, दो और मिले पॉजिटिव
बुलंदशहर में दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं, साथ ही दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक सिकंदराबाद और एक खुर्जा का मरीज ठीक होकर अपने घर गए। वहीं दूसरी ओर सिकंदराबाद निवासी मृतक बैंककर्मी की पत्नी की रिपोर्ट नोएडा में पॉजिटिव आई है।

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लगा जाम
गाजीपुर के पास दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर आज तीसरे दिन भी लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और जिनके पास 'पास' है, उन्हें आवाजाही की अनुमति है। बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसका दिल्ली से जुड़ाव होने के चलते जिला प्रशासन ने एक बार फिर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को सील कर दिया है।

विज्ञापन

तबलीगी जमात में शामिल 536 विदेशी नागरिकों पर आज दायर होंगे 12 नए आरोप पत्र
तबलीगी जमात की धार्मिक सभा के सिलसिले में क्राइम ब्रांच आज साकेत कोर्ट में 536 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 12 नए आरोप पत्र दायर करेगी। पुलिस ने मामले के संबंध में अब तक 374 विदेशी नागरिकों के खिलाफ कुल 35 आरोप पत्र दायर किए हैं।

दिल्लीः बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह की सैर
दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बीच आज सुबह बड़ी संख्या में लोग राजपथ पर मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करते दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें