फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया दिल्ली में कैसा होगा लॉकडाउन 4.0, जानें क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Mon, 18 May 2020 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लॉकडाउन 4.0 कैसा होगा। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना के साथ रहने की आदत डालनी होगी। हमें अर्थव्यवस्था को धीर-धीरे खोलना होगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि, कोरोना अगले एक-दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला है, जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला। अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिंदगी चलाने की आदत डालनी होगी, लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता।

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि कल केंद्र सरकार ने कई गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली में लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। हालांकि इसमें कई छूट दी जाएंगी। जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा...
  • दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी, स्कूल, कॉलेज, होटल, सिनेमाघर बंद रहेंगे
  • 20 यात्रियों के साथ डीटीसी की बसें चलेंगी, बस में यात्रियों के चढ़ने से पहले स्क्रीनिंग होगी
  • 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, 10 साल के बच्चे के बाहर निकलने पर रोक रहेगी
  • भीड़भाड़ वाले खेल, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम बंद रहेंगे
  • स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगेे लेकिन मैच के दौरान दर्शक उपस्थित नहीं होंगे
  • रिक्शा, ई-रिक्शा चलेंगे, केवल एक सवारी बैठेगी
  • कैब, ग्रामीण सेवा आदि जैसे सार्वजनिक वाहन भी चलेंगे लेकिन सिर्फ दो सवारियां बैठेंगी
  • कार पूलिंग की इजाजत नहीं
  • हर बार नई सवारी बैठाने से पहले ड्राइवर को यात्री के बैठने की जगह को सैनिटाइज करना होगा
  • सभी मार्केट खोले जाएंगे, ऑड-ईवन के हिसाब से
  • स्टैंड अलोन दुकानें रोज खुलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी का रखना होगा ध्यान
  • शादी के लिए 50 मेहमानों की अनुमति
  • अंतिम संस्कार में 20 लोगों के रहने की अनुमति
  • बॉर्डर पर हर तरह के मेडिकल स्टाफ को बिना रोक-टोक के आने-जाने दिया जाएगा
  • मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य है
  • हर जगह सामाजिक दूरी का पालन करें
  • अपने हाथ बार-बार धोते रहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें