फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 4: विकास कार्यों की रफ्तार हुई तेज, ढील मिलने पर कई विभागों में शुरु हुए काम

Thu, 28 May 2020 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्माण कार्य (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 में मिली रियायतों के बाद कई विभागों ने विकास कार्यों को फिर से नई रफ्तार दे दी है। जगह जगह जरूरी निर्माण और कार्य मेंटेनेंस कार्य किए जा रहे हैं ताकि जिंदगी दोबारा पटरी पर जल्द लौट सके।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी, बिजली और दिल्ली जल बोर्ड सहित अन्य विभागों के कार्यों ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। दो महीने से रुके कार्यों के दोबारा शुरू होने से विकास की रफ्तार में भी तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जहां सेक्टर-19 द्वारका में सीवर डालने के साथ साथ मेनहोल का निर्माण किया जा रहा है, तो जगह-जगह पीडब्ल्यूडी की कहीं वेलकम तो कहीं सड़क के पास भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


द्वारका सेक्टर-दो में ओवरहेड केवल को हटाने से पहले अंडरग्राउंड केबल डालने में मजदूर जुटे हुए है तो कई जगहों पर बिजली के पोल पर मेंटीनेंस के कार्य भी किए जा रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान विकास कार्यों में आई तेजी से अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ साथ लोगों की जिंदगी में भी काफी बदलाव दिखने लगा है। इसके अलावा कई जगहों पर नए सिरे से बिजली के खंभे भी लगाए जा रहे हैं ताकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद इन कार्यों के पूरा होने से मुश्किलें पेश न आएं।  सर्वेश कुमार   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें