अप्रैल से छात्रों के लिए लैब शुरू होने थी, लेकिन संचालन के लिए ट्रेंड शिक्षकों की कमी महसूस होने लगी। वहीं, इसी के साथ ही वर्ष 2019 में प्राधिकरण ने पंचशील बालक इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब शुरू की गई थी। यहां पर छात्र नए-नए प्रयोग कर रहे हैं और नया सीख रहे हैं। अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक कार, थ्रीडी प्रिंटर और टेलीस्कोप आदि की सुविधा है।
लैब के हैंडओवर होने के बाद लीकेज की दिक्कत हो गई थी। जल्द ही प्राइवेट ट्रेनर की मदद से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि लैब को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। -डॉ. अमित कुमार, प्रिंसिपल