फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम बच्ची को दबोच कर भागा पागल, हड़कंप

Fri, 06 Feb 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार के पास एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली एक सात साल की बच्ची के दिन दहाड़े एक विक्षिप्त व्यक्ति ने दबोचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच कर जमकर धुनाई की। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

शांतिनगर कालोनी में रहने वाली सात वर्षीया बच्ची को सदर बाजार के एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है।

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह स्कूल कैब में बैठने जा रही थी कि इसी दौरान दिमागी रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे व्यक्ति ने बच्ची को उठाकर भागने का प्रयास किया।

अचानक हुई इस घटना से बच्ची सहम गई और शोर मचाने लगी। इस दौरान कैब चालक व अन्य लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पब्लिक के हाथ पड़ने के बाद व्यक्ति की जमकर धुनाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसकी ओर से चुप्पी साधी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी पागल है। उसे थाने में लाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें