दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
3:50 PM: दिल्ली सरकार के पास कोई पावर नहीं है कि वह गैस की कीमतों को लेकर एफआईआर कराएः सॉलिसिटर जनरल
1:29 PM: दिल्ली के मुकुंदपुर में कार में लगी आग, ड्राइवर सुरक्षित।
12:03 PM: दिल्ली के उत्तम नगर में रेप का विरोध करने पर महिला की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार।
8:10 AM: कुमार विश्वास एक बार फिर दिल्ली आ रहे हैं। शनिवार को कुमार विश्वास दिल्ली में रोड-शो करेंगे।
8:00 AM: मोदी लहर होने के बावजूद दिल्ली की दो सीटों पर भाजपा को हार का डर सता रहा है। इसी हार को जीत में बदलने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह शनिवार को दिल्ली में चुनावी जनसभा करेंगे।
7:50 AM: सांसद धनंजय सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता का बयान से पलटने के बाद शनिवार को आगे का बयान दर्ज होगा।
7:40 AM: गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस उम्मीदवार के बीजेपी में शामिल होने से मिले करारे झटके का असर कम करने के लिए राहुल गांधी की रविवार को दिल्ली में रैली करेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस की दिल्ली कमेटी बड़ी कसरत कर रही है।