दिल्ली में लिव इन पार्टनर ने 40 साल की महिला की हत्या कर दी। पीड़िता परिवार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलकात की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद बी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल में धरना खत्म कर दिया है। मंगलवार दोपहर वह वहां से निकल गईं। दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां से मिलने की इजाजत न मिलने से वे काफी नाराज हैं। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने दिल्ली में ही एक परिवार से मुलाकात की है। परिवार का आरोप है कि उनकी 42 साल की बेटी लिव इन में रहता थी। उसका लिव इन पार्टनर बेल्ट से मारता था। लिव इन पार्टनर ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत सोमवार को थाने में की थी। शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं, इस मामले में स्वाति मालीवाल ने कहा कि हम नोटिस इशू कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर होनी चाहिए और उसके गिरफ्तार किया जाना चाहिए।